Ranchi के B.Tech छात्र की बेंगलुरु में मौत, हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिरा लक्ष्य; पिता बोले- यह सुसाइड नहीं बल्कि...

Edited By Khushi, Updated: 09 Apr, 2026 11:53 AM

ranchi b tech student dies in bengaluru lakshya falls from 9th floor of hostel

Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले के एक बीटेक छात्र की बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्र हॉस्टल की नौवीं मंजिल से गिरा बताया जा रहा है, लेकिन परिवार ने इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं और हत्या की आशंका जताई है।

Jharkhand News: झारखंड के रांची जिले के एक बीटेक छात्र की बेंगलुरु में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। छात्र हॉस्टल की नौवीं मंजिल से गिरा बताया जा रहा है, लेकिन परिवार ने इस घटना पर कई सवाल उठाए हैं और हत्या की आशंका जताई है।

हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिरा छात्र
जिले के 21 वर्षीय लक्ष्य मिश्रा की बेंगलुरु में मौत हो गई। वह येलाहंका इलाके के एक निजी कॉलेज में बीटेक दूसरे वर्ष का छात्र था। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 3 बजे वह हॉस्टल की 9वीं मंजिल से गिर गया। उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

"ग्रिल के बीच जगह बहुत कम है, जिससे वहां से गिरना मुश्किल"
लक्ष्य के पिता अंजनी कुमार मिश्रा बेंगलुरु पहुंचे और उन्होंने येलाहंका न्यू टाउन पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बेटे की मौत को लेकर संदेह जताया है और कई सवाल उठाए हैं। पिता का कहना है कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद लक्ष्य के शरीर पर ज्यादा चोटें नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि जिस खिड़की से गिरने की बात कही जा रही है, उसकी ग्रिल के बीच जगह बहुत कम है, जिससे वहां से गिरना मुश्किल लगता है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि जहां लक्ष्य गिरा, वहां खून बहुत कम था। घटना के समय को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए। उनका कहना है कि अगर घटना 3:15 बजे हुई, तो परिवार को इसकी जानकारी 4 बजे क्यों दी गई। उन्होंने साजिश की आशंका जताते हुए कॉलेज प्रबंधन पर कुछ छिपाने का आरोप लगाया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!