रसोई गैस की बुकिंग न होने से परेशान रांची वासी, हेल्पलाइन नंबर स्विच ऑफ, घंटों धूप में खड़े होने के मजबूर लोग

Edited By Khushi, Updated: 14 Mar, 2026 01:25 PM

ranchi residents frustrated over inability to book cooking gas helpline numbers

Jharkhand News: झारखंड के रांची के लोग रसोई गैस की बुकिंग न होने से परेशान हैं। शुक्रवार को कई लोग अलग-अलग माध्यमों से बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बड़ी मुश्किल से ही सिलेंडर मिल पा रहे थे।

Jharkhand News: झारखंड के रांची के लोग रसोई गैस की बुकिंग न होने से परेशान हैं। शुक्रवार को कई लोग अलग-अलग माध्यमों से बुकिंग करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बड़ी मुश्किल से ही सिलेंडर मिल पा रहे थे।

हेल्पलाइन नंबर कहीं स्विच ऑफ तो कहीं बिजी
इंडेन ने शहर की अलग-अलग एजेंसियों के दो-दो नंबर जारी किए थे, ताकि ग्राहक आसानी से संपर्क कर सकें, लेकिन शुक्रवार को ज्यादातर नंबर काम नहीं कर रहे थे। किसी का नंबर स्विच ऑफ था, किसी का नेटवर्क से बाहर का संदेश आ रहा था, जबकि कई नंबर व्यस्त मिले। जिन एजेंसियों ने फोन उठाया, उन्होंने कहा कि अभी बुकिंग नहीं ली जा रही।

फील्ड ऑफिसर से करें शिकायत

मैनुअल बुकिंग भी एजेंसियों द्वारा नहीं की जा रही। हर एजेंसी के शोरूम में फील्ड ऑफिसर का नंबर उपलब्ध है। किसी भी शिकायत के लिए उनसे संपर्क किया जा सकता है। रांची में इंडेन के फील्ड ऑफिसर हैं: पूजा महेश (9492891671) और हर्ष रंजन (8340505205)। कुछ एजेंसियों ने ग्राहकों के कार्ड देखकर ही गैस डिलीवरी दी। कंपनी ने एजेंसियों को फॉर्मेट दिया है, जिसमें ग्राहक संख्या, अंतिम रिफिल और वर्तमान डिलीवरी की जानकारी दर्ज करनी होती है। वहीं, कुछ ग्राहक अंतिम डिलीवरी के रिकॉर्ड में बदलाव कर रहे हैं, जिससे एजेंसियों को परेशानी हो रही है। गैस के लिए शुक्रवार को भी लोग परेशान रहे। एजेंसियों के शोरूम और गोदामों के बाहर लंबी लाइनें लगी रहीं। कुछ जगहों पर ट्रक और ऑटो से डिलीवरी की गई। लोगों को घंटों धूप में खड़ा रहकर गैस लेने को मजबूर होना पड़ा।

सर्वर खराब होने से एजेंसियां भी परेशान

गैस कंपनियों का सर्वर शुक्रवार को पूरी तरह ठप था। इस वजह से एजेंसियों को स्टॉक मिलान में समस्या आ रही है। एजेंसियों का कहना है कि सर्वर ठीक नहीं होने के कारण उन्हें पता नहीं चल पा रहा कि कितना स्टॉक आया और कितना गया। इस समय किसी को नया गैस कनेक्शन नहीं मिल रहा है। लोग फॉर्म भरकर भी घर लौट रहे हैं। सर्वर खराब होने के कारण मोबाइल नंबर, गैस ट्रांसफर और पता बदलने जैसे कई काम भी ठप हैं।

कुछ एजेंसियों की स्थिति

  • अदिति इंडेन: फोन करने पर कंज्यूमर नंबर नोट किया गया

 

  • शांतनु इंडेन: एक नंबर चालू, दूसरा फोन नहीं उठाया

 

  • देवी गैस: एक नंबर स्विच ऑफ, दूसरा व्यस्त

 

  • आनंद गैस: पहले नंबर पर फोन नहीं उठाया, दूसरा स्विच ऑफ

 

  • अल्फा इंडेन: दोनों नंबर व्यस्त

 

  • रांची गैस: एक नंबर व्यस्त, दूसरा स्विच ऑफ/नेटवर्क से बाहर

 

  • उरांव गैस: दोनों नंबर व्यस्त

 

  • झलक इंडेन: दोनों नंबर व्यस्त

 

  • बरियातू इंडेन: एक नंबर व्यस्त/न उपलब्ध, दूसरा स्विच ऑफ

 

  • इंद्रप्रस्थ गैस: नंबर व्यस्त

 

  • टाटीसिलवे इंडेन: नाम और कंज्यूमर नंबर नोट किया गया

 

  • ओरमांझी इंडेन: एक नंबर व्यस्त, दूसरा नहीं उठाया गया

 

  • सिटी इंडेन: कार्ड लेकर एजेंसी जाइए, बुकिंग होगी

 

  • माधुरी इंडेन: एक नंबर व्यस्त, दूसरा स्विच ऑफ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!