प्रसिद्ध योग शिक्षिका राफिया नाज़ अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुई शामिल, दीपक प्रकाश ने किया स्वागत

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Dec, 2021 03:26 PM

renowned yoga teacher rafia naaz joins bjp

इस अवसर पर राफिया के कई समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राफिया नाज ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग को देश विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

 

रांचीः झारखंड में प्रसिद्ध योग शिक्षिका राफिया नाज अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शनिवार को शामिल हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुए मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राफिया नाज को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर राफिया के कई समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राफिया नाज ने भारत की सांस्कृतिक धरोहर योग को देश विदेश में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

उन्होंने कहा कि नाज ने झारखंड के नाम रौशन करते हुए कई तरह के पुरस्कार से नवाजा ही गया। योग गुरु बाबा रामदेव ने कई मंचो से राफिया को सम्मानित भी कर चुके है। उन्होंने कहा कि योग धर्म आधारित न मानते हुए यह देश की सांस्कृतिक विरासत के आधार पर देश को जोड़ता है।

प्रकाश ने कहा कि राफिया नाज एक होनहार योग शिक्षिका है। इन्होंने देश-विदेश में योग के माध्यम से राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने समाज सेवा करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि राफिया नाज एक समाज सेविका के रूप में भी समाज मे अपनी एक पहचान बना चुकी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!