Hazaribagh के चरही मोड़ पर सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, दुकानों में घुसा; फल विक्रेता की मौत...5 घायल

Edited By Khushi, Updated: 14 Mar, 2026 11:34 AM

road accident at charhi mor hazaribagh speeding trailer wreaks havoc crashes

Jharkhand News: झारखंड के चरही मोड़ पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर ने कई वाहनों और सड़क किनारे की दुकानों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक फल विक्रेता की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

Jharkhand News: झारखंड के चरही मोड़ पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर ने कई वाहनों और सड़क किनारे की दुकानों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक फल विक्रेता की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाई तबाही, दुकानों में घुसा
शनिवार सुबह चरही मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हजारीबाग की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने सबसे पहले एक टेंपो को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक बस, एक 407 वाहन और सड़क किनारे लगी दो गुमटियों से जा टकराया। हादसे के समय फल विक्रेता उदय सिंह (पिता सूरज सिंह), जो नीमडीह के रहने वाले थे, अपनी गुमटी में मौजूद थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह मलबे के नीचे दब गए।

फल विक्रेता की मौत
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और काफी प्रयास के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही
दुर्घटना के बाद चरही मोड़ पर लंबा जाम लग गया और सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर की तेज रफ्तार और संभवतः ब्रेक फेल होना हादसे की वजह हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!