देवघर में बेखौफ अपराधी: बंदूक की नोक पर ज्वेलरी शॉप में लूट, लाखों के जेवर और नकदी लेकर हुए फरार

Edited By Ramanjot, Updated: 12 May, 2026 06:10 PM

robbery at a jewelry shop in deoghar jharkhand

​​​​​​​थाना प्रभारी ने कहा कि दुकान मालिक के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Jharkhand News: झारखंड के देवघर जिले में आभूषण की एक दुकान में कथित तौर पर लूट हुई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा में हुई। 

मोहनपुर थाने के प्रभारी अधिकारी सालो हेमब्रोम ने बताया, "चार हथियारबंद लोग दो मोटरसाइकिल से दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान के मालिक को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और दुकान लूट ली।" उन्होंने कहा, "छह ग्राम सोने और 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण और 16,000 रुपये नकद लूट लिए गए। लूटे गए आभूषणों का बाजार मूल्य 7.7 लाख रुपये से अधिक है।"

थाना प्रभारी ने कहा कि दुकान मालिक के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी अधिकारी ने कहा, "अपराध में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!