Edited By Khushi, Updated: 26 Apr, 2025 03:01 PM

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब बच्चा चोरी की अफवाह पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं, मामले में 20 नामजद और 7 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मामला जिले के बरहेट थाना क्षेत्र के चिहारपहाड़ गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन से बच्चा चोरी की अफवाह फैल रही थीं। ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक संदिग्ध बच्चा चोर गांव में देखा गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की, लेकिन पुलिस को बच्चा चोर नहीं मिला। पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि कोई संदिग्ध बच्चा चोर नहीं मिला है। इस बात पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
हमले में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी। आनन-फानन में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रहा है। उसका इलाज जारी है।