Edited By Ramanjot, Updated: 12 Jun, 2026 11:24 AM

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर बाद कोलेबिरा के अघरमा में उस समय हुई जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गया।
Jharkhand News: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक स्कॉर्पियो के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर बाद कोलेबिरा के अघरमा में उस समय हुई जब चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गया।
सिमडेगा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मदेव पासवान ने कहा, ''अघरमा में वाहन के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।'' उन्होंने बताया कि चार घायलों को रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां उनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।