बहन माना तो फिर CBI जांच से परहेज क्यों, मां की मांग भी पूरी करें मुख्यमंत्री: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jun, 2021 05:31 PM

sister considered then why avoiding cbi investigation

प्रकाश ने शनिवार को कहा कि राज्य की होनहार बेटी अब इस दुनिया मे नही है परंतु उनकी मां एवम परिजन उसे न्याय दिलाने केलिये सरकार से एक ही अनुरोध कर रहे है। वह है उनके हत्या की सीबीआई जांच। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों के साथ जनजाति समाज के कई संगठन भी...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री के उस बयान का स्वागत किया जिसमें स्व रूपा तिर्की को बहन समान मानते हुए उसे न्याय दिलाने की बात कही है।

प्रकाश ने शनिवार को कहा कि राज्य की होनहार बेटी अब इस दुनिया मे नही है परंतु उनकी मां एवम परिजन उसे न्याय दिलाने केलिये सरकार से एक ही अनुरोध कर रहे है। वह है उनके हत्या की सीबीआई जांच। उन्होंने कहा कि उनके परिजनों के साथ जनजाति समाज के कई संगठन भी लगातार यही मांग कर रहे।

भाजपा भी एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में स्व रूपा तिर्की के परिजनों की मांग के साथ खड़ी है। प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री को रिश्ते का फर्ज निभाना चाहिए और बिना विलंब किये रूपा तिर्की हत्या मामले में सीबीआई जांच की अनुशंसा करनी चाहिए। अन्यथा सरकार की नीयत पर सवाल खड़े होते रहेंगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!