Edited By Khushi, Updated: 14 Mar, 2026 04:42 PM

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एसएसपी राकेश रंजन देर रात शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गश्त कर रही पीसीआर वाहनों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों की कार्यप्रणाली की जांच की।
Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची में एसएसपी राकेश रंजन देर रात शहर की सड़कों पर निकले और विभिन्न इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गश्त कर रही पीसीआर वाहनों और हाईवे पेट्रोलिंग टीमों की कार्यप्रणाली की जांच की।
निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो जवानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही एसएसपी ने पेट्रोलिंग और गश्ती में तैनात पदाधिकारियों व जवानों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसएसपी रंजन आधी रात के बाद करीब दो बजे बिना किसी पूर्व सूचना के शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लेने पहुंचे। उनके इस सरप्राइज निरीक्षण की जानकारी पहले से किसी भी पुलिस अधिकारी या थाना कर्मियों को नहीं थी। निरीक्षण के दौरान उनकी टीम बिरसा चौक, मेन रोड (एकरा मस्जिद सहित अन्य संवेदनशील स्थान), हरमू बायपास रोड और अरगोड़ा चौक जैसे प्रमुख इलाकों में पहुंची और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी व सक्रियता की जांच की।
जांच के दौरान ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने एक पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कारर्वाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस अचानक कारर्वाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे और ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे निरीक्षणों के जरिए पुलिस की तैनाती और तैयारियों की भी नियमित समीक्षा की जाती है।