झारखंड के कोडरमा से 10 आदिवासी बच्चे लापता, श्राद्ध में शामिल होने गए थे; 7 दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

Edited By Khushi, Updated: 07 Feb, 2026 10:44 AM

ten tribal children from koderma jharkhand have gone missing after attending a

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के एक छोटे से गांव से दस आदिवासी बच्चे एक साथ लापता हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। सभी विशेष रूप से संवेदनशील आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित हैं।

Koderma News: झारखंड के कोडरमा जिले के एक छोटे से गांव से दस आदिवासी बच्चे एक साथ लापता हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। सभी विशेष रूप से संवेदनशील आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी बच्चे जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खरियोडीह पंचायत के गदियाई बिरहोर टोला के निवासी हैं। जयनगर पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी उमा नाथ सिंह ने बताया, "लापता सभी 10 बच्चे 31 जनवरी को गांव से लगभग 14-15 किलोमीटर दूर स्थित परसाबाद नामक स्थान पर श्राद्ध में शामिल होने गए थे और तब से घर नहीं लौटे हैं।" उन्होंने कहा कि यह सूचना शुक्रवार को मिली थी और उसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी।

सिंह ने बताया कि उस दिन वहां से करीब 60 से 70 लोग परसाबाद गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन से चार टीम फिलहाल अलग-अलग जगहों पर बच्चों की तलाश कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!