Edited By Ramanjot, Updated: 21 Aug, 2026 11:31 AM

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। इस बीच, पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी सिंहभूम) अमित रेणु ने कहा कि उन्हें एसीबी की कार्रवाई के बारे में जानकारी है।
Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक थाने के प्रभारी अधिकारी को गुरुवार को कथित तौर पर रिश्वत लेते समय भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
एसीबी के पुलिस अधीक्षक श्रीराम सामद ने बताया कि एसीबी, जमशेदपुर की टीम ने जाल बिछाकर बंदगांव थाने के प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। आरोपी अधिकारी ने थाने में दर्ज एक मामले में शिकायतकर्ता के पक्ष में काम करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने हाल ही में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी क्योंकि वह पुलिस अधिकारी द्वारा मांगी गई रिश्वत नहीं देना चाहता था। जांच-पड़ताल के बाद एसीबी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के आरोप को सही पाया और पुलिस अधिकारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
यह भी पढ़ें- कलयुगी बेटे की करतूत: नशे की लत और पैसों के लालच में की मां की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस अधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया। इस बीच, पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी सिंहभूम) अमित रेणु ने कहा कि उन्हें एसीबी की कार्रवाई के बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा, "हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। अगर पुलिस अधिकारी के खिलाफ लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषी थाने के प्रभारी अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।"