प्रशासन ने सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे में मैदान खाली करने का दिया अल्टीमेटम, मोरहाबादी में निषेधाज्ञा भी की लागू

Edited By Khushi, Updated: 08 Aug, 2024 04:21 PM

the administration gave an ultimatum to the assistant policemen

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को लगभग 1 महीने से अधिक हो गया है। सरकार से कई चरणों के बातचीत के बाद भी अब तक मामला हल नहीं हुआ है। सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में टेंट बनाकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे...

रांची:राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में सहायक पुलिसकर्मियों के आंदोलन को लगभग 1 महीने से अधिक हो गया है। सरकार से कई चरणों के बातचीत के बाद भी अब तक मामला हल नहीं हुआ है। सहायक पुलिसकर्मी मोरहाबादी मैदान में टेंट बनाकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। वहीं अब जिला प्रशासन ने सहायक पुलिसकर्मियों को 24 घंटे में मैदान खाली करने का आर्डर दिया है।

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को देखते हुए मैदान खाली करने का आर्डर जारी कर दिए हैं। जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 भी लागू कर दी है। इसके बाद सहायक पुलिसकर्मियों ने बैठक कर फैसला लिया है कि वे अपना आंदोलन स्थान बदलकर खेलगांव जायेंगे और वहां प्रदर्शन करेंगे।

गौरतलब है कि सरकार के साथ हुई वार्ता में सहायक पुलिसकर्मियों को यह आश्वासन दिया गया था कि उनका वेतन 30% बढ़ा दिया जाएगा एवं उनका अनुबंध 1 साल के लिए बढ़ाया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में जितने भी पुलिस की बहाली निकलेगी उनमें उन्हें आरक्षण दिया जाएगा। इस बीच सहायक पुलिसकर्मी अपने आंदोलन को समाप्त करने के मूड में हैं, लेकिन अब उनकी मांग सिर्फ इतनी है कि तीनों आश्वासन कागज पर लिखित में दिए जाए ताकि कल को उनके साथ कोई धोखाधड़ी न हो।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!