राजधानी Ranchi में दहशत फैलाने वाला हाथी कुएं में गिरा, सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जुटा प्रशासन और वन विभाग

Edited By Khushi, Updated: 02 Mar, 2026 05:23 PM

the elephant that had caused panic in the capital ranchi fell into a well the

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के अनिगड़ा इलाके में एक जंगली हाथी खुले कुएं में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान...

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले के अनिगड़ा इलाके में एक जंगली हाथी खुले कुएं में गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।

आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई
बताया जा रहा है कि यही हाथी कुछ दिन पहले रांची के हटिया क्षेत्र में देखा गया था। शहरी इलाके में हाथी की मौजूदगी से लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। इसके बाद हाथी भटकते हुए भंडरा क्षेत्र से गुजरकर खूंटी के शहरी इलाके में पहुंच गया। वन विभाग पहले से ही हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। अधिकारियों की योजना थी कि कॉरिडोर बनाकर हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर भेजा जाए, लेकिन इसी दौरान हाथी अनिगड़ा गांव पहुंच गया और वहां एक खुले कुएं में गिर पड़ा।

घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि जहां हाथी गिरा है, वहां से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्व सांसद कड़िया का आवास भी स्थित है। फिलहाल प्रशासन और वन विभाग का पूरा ध्यान हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने पर है। बुलडोजर की मदद से कुएं के आसपास खुदाई की जा रही है, ताकि हाथी को बिना किसी नुकसान के बाहर निकाला जा सके। अधिकारियों का कहना है कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी सावधानी के साथ चलाया जाएगा। साथ ही आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!