छात्रा को गोद में उठाकर हेडमास्टर ने अश्लील गाने पर लगाए ठुमके, VIDEO VIRAL से मचा हड़कंप

Edited By Khushi, Updated: 04 Mar, 2026 12:45 PM

the headdanced to an obscene song while holding a student in his lap cau

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिला से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिला से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव स्थित एक सरकारी स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।

डीजे की धुन पर नाचती नजर आ रही छात्राएं
जानकारी के अनुसार, 1 मार्च को स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान डीजे मंगवाया गया और कथित तौर पर अश्लील गानों पर डांस कराया गया। वायरल वीडियो में छात्राएं डीजे की धुन पर नाचती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में “लूट ए राजा मुंहवा पर डाली के चदरिया लहरिया” जैसे गाने बजते सुने जा सकते हैं।

लोगों ने सवाल उठाए
वीडियो में स्कूल के हेडमास्टर भी छात्राओं के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं। कुछ क्लिप में एक शिक्षक हाथ में छड़ी लिए और दूसरे हाथ से मोबाइल पर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं एक अन्य शिक्षक छात्राओं को गोद में उठाते हुए भी दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर आधा दर्जन से ज्यादा वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। कई लोगों ने सवाल उठाया है कि स्कूल जैसे स्थान पर इस तरह का कार्यक्रम कैसे आयोजित किया गया। छात्राओं के डांस और शिक्षकों की मौजूदगी को लेकर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

"वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी"
स्थानीय लोगों का कहना है कि विदाई समारोह में डीजे पर अश्लील गाने बजाए गए और छात्राओं को उन्हीं गानों पर नचाया गया। वीडियो सामने आने के बाद मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। लोग जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले पर सभी की नजर जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!