झारखंड में मौसम का डबल असर: कहीं बारिश तो कहीं बढ़ेगा तापमान, 10 मार्च तक अलर्ट

Edited By Khushi, Updated: 07 Mar, 2026 10:51 AM

the weather in jharkhand has a double impact rain in some areas and rising temp

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहने की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने 7 से 10 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बदलते मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क...

Jharkhand Weather: झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहने की स्थिति बन रही है। मौसम विभाग ने 7 से 10 मार्च के बीच राज्य के कई जिलों में बदलते मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना
झारखंड में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर बादल भी दिखाई दे रहे हैं। रात के समय भी अब हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए 7 मार्च से 10 मार्च तक राज्य के कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा चलने और वज्रपात की भी संभावना है। इसी वजह से लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

"खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में न जाएं"
मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर भी पड़ सकता है। 8 मार्च को रांची सहित कई पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान में न जाएं। पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खासकर किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को अधिक सतर्क रहने को कहा गया है।

अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब एक डिग्री ज्यादा था। सरायकेला में राज्य का सबसे अधिक तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में सबसे कम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। देवघर, धनबाद, दुमका और जामताड़ा में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं उत्तर-पश्चिमी झारखंड के चतरा, गढ़वा और पलामू जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दक्षिणी झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!