झारखंड के इस जिले में काल बनकर आया गुरुवार, 6 लोगों ने गंवाई जान; पूरे इलाके में शोक की लहर

Edited By Khushi, Updated: 03 Apr, 2026 10:27 AM

thursday arrives as a harbinger of death in this jharkhand district 6 lives los

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में बीते गुरुवार का दिन कई दर्दनाक घटनाओं के कारण गमगीन रहा। अलग-अलग हादसों में छह लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Jharkhand News: झारखंड के खूंटी जिले में बीते गुरुवार का दिन कई दर्दनाक घटनाओं के कारण गमगीन रहा। अलग-अलग हादसों में छह लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

6 लोगों की मौत 
जिले के तोरपा अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को कई दुखद घटनाएं हुईं। इन हादसों में कुल छह लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। सबसे दुखद घटना तोरपा थाना क्षेत्र के गुफु बड़काटोली गांव में हुई, जहां तालाब में डूबने से तीन छोटे बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में सगे भाई जयसन गुड़िया (6 वर्ष) और निमिसन गुड़िया (6 वर्ष), पिता सुमन गुड़िया, तथा डेबित गुड़िया (6 वर्ष), पिता हेरमन गुड़िया शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे स्कूल से घर लौटने के बजाय खेलने के लिए तालाब के पास चले गए थे। आशंका है कि नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। जब बच्चे देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। तालाब के किनारे उनके कपड़े मिले, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की 
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। इसी दिन एक और बड़ी घटना रनिया थाना क्षेत्र के सर्वो घाटी में हुई। यहां एक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाबर खान (30 वर्ष) और शाहनवाज खान (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चावल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर उनकी बाइक से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया और दोनों युवक उसके नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से ट्रक हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!