Edited By Khushi, Updated: 15 Mar, 2026 09:59 AM

Jharkhand News: झारखंड के रांची के टाटीसिलवे इलाके में डोल मेला के दौरान बीते शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके...
Jharkhand News: झारखंड के रांची के टाटीसिलवे इलाके में डोल मेला के दौरान बीते शनिवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और गुस्से का माहौल बन गया।
दो लोगों की मौके पर ही मौत
जिले के टाटीसिलवे इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, डोल मेला के दौरान शाम करीब 5 बजे टाटीसिलवे चौक के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार बहुत तेज गति से आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके बाद उसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए टाटीसिलवे चौक पर सड़क जाम कर दिया, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश शुरू कर दी। पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन लोगों को समझाकर जाम हटाने और यातायात सामान्य कराने का प्रयास कर रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।