Edited By Khushi, Updated: 05 Apr, 2026 05:04 PM

Jharkhand News: झारखंड के लातेहार जिले में एक बांध के जलाशय में नहाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे गम्हरिया बांध में हुई।

मृतकों की पहचान बरवाडीह के नटवाबार टोला निवासी विशाल परहिया (18) और मनोज परहिया (32) के रूप में हुई है। छीपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी ने बताया, ''दोनों मृतक परहिया समुदाय के थे। वे बांध पर नहाने गए थे और इसी दौरान डूब गए।'' उन्होंने कहा कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।