Edited By Khushi, Updated: 20 Feb, 2026 05:27 PM

Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। अरहरा गांव की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
Gumla News: झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। अरहरा गांव की दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण के बाद उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कामडारा थाना क्षेत्र के सालेगुटू पंचायत अंतर्गत कोयल नदी तट स्थित बालाघाट इलाके में हुई। बताया गया है कि सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र से सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ युवक बारात में शामिल होने लापा बक्सपुर गांव आए थे। बारात से लौटते समय इन युवकों ने अरहरा गांव के पास एक स्कूटी पर सवार दो नाबालिग लड़कियों और दो युवकों को देखा। आरोप है कि बोलेरो सवार युवकों ने स्कूटी का पीछा किया और अरहरा चौक के पास उन्हें रोक लिया। इसके बाद उन्होंने जबरन लड़कियों को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की।
इस दौरान एक युवक मौके से भागने में सफल रहा, जबकि दो नाबालिग लड़कियों और एक अन्य युवक को अगवा कर बालाघाट ले जाया गया। वहां चारों आरोपियों ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। वहीं, घटना की सूचना के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।