Valentine's Day: घर में चल रही थी विवाह की तैयारियां...अचानक प्रेमी ने शादी करने से किया मना, दुखी होकर युवती ने कुएं में लगाई छलांग

Edited By Khushi, Updated: 14 Feb, 2025 06:28 PM

valentine s day marriage preparations were going on in the house

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) एक विशेष दिन है जो हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन प्रेम और स्नेह का प्रतीक होता है, जिसमें लोग अपने प्रियजनों के प्रति अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं। जहां इस दिन लोगों को उनका प्यार मिलता...

Valentine's Day: वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) एक विशेष दिन है जो हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन प्रेम और स्नेह का प्रतीक होता है, जिसमें लोग अपने प्रियजनों के प्रति अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं। जहां इस दिन लोगों को उनका प्यार मिलता है तो वहीं, झारखंड के कोडरमा में एक युवती का प्यार अधूरा रह गया।

प्यार न मिलने से दुखी होकर युवती ने कुएं में लगाई छलांग

मामला जिले के सिमरिया गांव का है। बताया जा रहा है कि 18 साल की रूबी कुमारी अपनी नानी के घर पर रहती थी। उसका गांव के ही सूरज यादव से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। इस दौरान सूरज यादव ने रूबी कुमारी से शादी करने से इनकार कर दिया। अपना प्यार न मिलने से दुखी होकर युवती ने कुएं में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई।

कहा जा रहा है कि मृतक रूबी कुमारी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। पहले उसकी शादी बगोदर (गिरिडीह) में किसी और लड़के से तय हो चुकी थी, लेकिन सूरज ने उस लड़के के परिवार से बात कर उसकी शादी तुड़वा दी। इसके बाद पंचायत के सामने सूरज ने खुद रूबी से शादी करने को कहा। परिजन भी इस रिश्ते के लिए मान गए और अप्रैल में दोनों की शादी पक्की हो गई। घर में शादी का माहौल था। जोर-शोर से शादी की तैयारियां चल रही थी। इस बीच आज यानी वेलेंटाइन डे के दिन सूरज ने रूबी कुमारी से शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद रूबी कुमारी ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!