Valmiki Jayanti 2024: CM हेमंत ने देशवासियों और झारखंड वासियों को वाल्मीकि जयंती की दी बधाई

Edited By Khushi, Updated: 17 Oct, 2024 12:34 PM

valmiki jayanti 2024 cm hemant congratulated the countrymen

वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती आड यानी 17 अक्टूबर के दिन मनाई जा रही है। वहीं, सीएम हेमंत ने देशवासियों और झारखंड वासियों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी है।

रांची: वाल्मीकि जयंती हर साल आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल वाल्मीकि जयंती आज यानी 17 अक्टूबर के दिन मनाई जा रही है। वहीं, सीएम हेमंत ने देशवासियों और झारखंड वासियों को वाल्मीकि जयंती की बधाई दी है।

सीएम हेमंत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, "रामायण महाकाव्य के रचनाकार, महान विद्वान, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर शत-शत नमन। सामाजिक न्याय, समानता, प्रेम और सद्भावना से जुड़ा महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन, उनके आदर्श और विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। महर्षि वाल्मीकि जयंती की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।"


बता दें कि ऋषि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य की रचना की थी। वाल्मीकि जयंती के शुभ अवसर पर जगह- जगह झांकी निकाली जाती है। वाल्मीकि जी को उनकी विद्वता और तप के कारण महर्षि की पदवी प्राप्त हुई थी। उन्होंने हिंदू धर्म के सबसे अहम महाकाव्यों में से एक रामायण की रचना की थी। साथ ही उन्हें संस्कृत का आदि कवि अर्थात संस्कृत भाषा के प्रथम कवि के रूप में भी जाना जाता है। 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!