पत्नी बोली- मैं अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती हूं... हमारी पहले से हो चुकी शादी, फिर पति ने...

Edited By Khushi, Updated: 07 Jun, 2023 02:24 PM

wife said in the police station  i want to live with my lover

झारखंड के पलामू (Palamu) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी (Marriage) के कुछ दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी कर रही थी।

 Palamu: झारखंड के पलामू (Palamu) जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शादी (Marriage) के कुछ दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भागने की तैयारी कर रही थी। इसकी भनक जब पति को लगी तो उसने खुशी-खुशी अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ विदा किया।

ग्रामीणों ने पत्नी और प्रेमी को एक साथ भागते हुए पकड़ा
मामला जिले के मनातू थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक लेस्लीगंज की रहने वाली नई नवेली दुल्हन प्रियंका कुमारी की शादी 10 मई 2023 को भितकिला गांव के सनोज कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद प्रियंका अपने ससुराल में रह रही थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद उसने अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर भागने का प्लान बनाया। भागने के दौरान दोनों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसके बाद इसकी जानकारी प्रियंका के पति सनोज कुमार को दी गई। पति और ग्रामीण दोनों को पुलिस थाने ले गए जहां प्रियंका ने चौंकाने वाला खुलासा किया।

"मैं अपने पत‍ि के साथ नहीं रहना चाहती हूं"
प्रियंका ने बताया कि हम लोग पहले से शादी कर चुके हैं। घर के दबाव में आकर मैंने पति सनोज कुमार से शादी की थी। उसने कहा कि वह अपने पत‍ि के साथ नहीं रहना चाहती है। वह अपने आशिक के साथ रहना चाहती है। वहीं, प्रेमी ने भी यही कहा कि हमारी पहले से शादी हो चुकी है और कहा कि 2012 से हमारा प्रेम-प्रसंग है। हम लोग पति- पत्नी बनकर एक साथ रहना चाहते हैं। उधर, पति को जब यह पता चला कि वह किसी और की अमानत लेकर आया है तो उसने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!