झारखंड में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए, CM हेमंत ने शुरू की 'मईया सम्मान योजना'

Edited By Khushi, Updated: 03 Aug, 2024 12:39 PM

women in jharkhand will get rs 12000 every year cm hemant

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर से अपनी महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया।

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीते शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर से अपनी महत्वाकांक्षी झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना किया।

PunjabKesari

इन सभी 10 एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ और खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए 3 अगस्त से 10 अगस्त तक राज्य भर में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत ने झारखंड में 21 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र की बहनों को हर महीना ₹1000 समान राशि देने की घोषणा की है। झारखंड की महिलाओं को प्रत्येक महीना 15 तारीख तक बैंक खाते में ₹1000 प्रतिमाह चली जाएगी। इसका फॉर्म आंगनबाड़ी सेविका सहायिका द्वारा घर-घर जाकर आवेदन निशुल्क दिया जाएगा।

PunjabKesari

ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर आयोजित विशेष कैंप लगवा कर आवेदन प्राप्त किया जा सकता है तथा शहरी क्षेत्र में लोग संबंधित जिला उपयुक्त चयनित केंद्र में आयोजित विशेष कैंप में भी आवेदन कर सकते हैं। झारखंड में रहने वाले निवासियों को ही योजना का लाभ मिलेगा। 21 वर्ष से अधिक एवं 50 वर्ष से कम आयु की महिलाओं का आधार कार्ड बैंक खाते से जुड़ा होना चाहिए। मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड के साथ-साथ झारखंड राज्य सरकार से राशन कार्ड धारी परिवार होना अनिवार्य है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!