Edited By Ramanjot, Updated: 15 May, 2023 05:52 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 83 लोगों की...
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 83 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समाधान के लिए समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं प्रशांत किशोर की "जन सुराज" पदयात्रा स्थगित 10 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है। पदयात्रा 11 जून से अपने पुराने स्वरूप में ही शुरू की जाएगी। आइए, नजर डालते हैं ऐसी ही दिनभर की बड़ी खबरों पर...
'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 4, देशरत्न मार्ग स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में आयोजित 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से पहुंचे 83 लोगों की समस्याओं को सुना।
धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा में जा सकते हैं तेजस्वी, आयोजकों ने दिया निमंत्रण
पटना के तरेत पाली में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा चल रही है। इस हनुमंत कथा में कई वीआईपी सहित लाखों की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कथा कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। दरअसल, लालू परिवार को कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया गया है।
पूर्व विधायक एवं RJD नेता शोभाकांत मंडल का निधन
बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ राजद नेता शोभाकांत मंडल का सोमवार को निधन हो गया। पूर्व विधायक शोभाकांत मंडल 84 वर्ष के थे और वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती शोभाकांत मंडल ने सोमवार के अहले सुबह अंतिम सांस ली।
Prashant Kishor की जन सुराज पदयात्रा 25 दिनों के लिए स्थगित
प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा करीब 25 दिनों के लिए स्थगित की गई है। पदयात्रा 11 जून से अपने पुराने स्वरूप में ही शुरू होगी। प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनके बाएं पैर की मांसपेशी फटने के कारण चलने में कठिनाई हो रही है।
बेगूसराय में रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग
बिहार के बेगूसराय जिले में रविवार रात भीषण आग लग गई, जिसमें करीब दो सौ से अधिक घर जलकर राख हो गए। अगलगी की घटना के बाद कई घंटों तक अफरा-तफरी मच रही। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया।
कार्यक्रम स्थल पहुंचने की जरूरत नहीं, लोग घर पर बैठकर सुनें कथा: धीरेंद्र शास्त्री
लोगों की भारी भीड़ और गर्मी को देखते हुए बाबा बागेश्वर आज यानि 15 मई को लगने वाले दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया है। इसी बीच बाबा बागेश्वर ने वीडियों के माध्यम से संदेश जारी कर कहा है कि बाकी लोगों को कार्यक्रम स्थल पहुंचने की जरूरत नहीं है घर पर ही बैठकर लोग कथा को सुनें।
रात 2 बजे बाबा बागेश्वर ने VIP लोगों के लिए लगाया 'दिव्य दरबार'
लोगों की भारी भीड़ और गर्मी को देखते हुए बाबा बागेश्वर आज यानि 15 मई को लगने वाले दिव्य दरबार कैंसिल कर दिया गया है। लेकिन बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार वीआईपी लोगों के लिए रविवार की देर रात 2 बजे सजा। इस दिव्य दरबार में केवल खास और वीआईपी लोग ही शामिल हुए।
PMAY-G की किस्त जल्द जारी नहीं करने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने अपने आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर चुके पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को धन की तीसरी किस्त जारी करने में देरी करने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंत्री ने बताया कि 35.5 लाख से अधिक लाभार्थियों में से कम से कम 37,974 राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत धन की तीसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
CM नीतीश ने अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी मंजू कुमारी सिन्हा को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नीतीश कुमार ने रविवार को 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कर्नाटक के परिणाम का बिहार पर नहीं होगा कोई असर: सुशील मोदी
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव परिणाम का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। सुशील मोदी ने कहा कि देश की जागरूक जनता विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में अलग-अलग तरह से मतदान करती है, इसलिए वर्ष 2018 में राजस्थान-छत्तीसगढ में कांग्रेस को वोट देने वालों ने भी वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा का समर्थन किया था।