बारात आई...जयमाला भी हुई, लेकिन 7 फेरे लेने से पहले प्रेमी संग फरार हो गई दुल्हन; दूल्हा करता रहा इंतजार, फिर...

Edited By Swati Sharma, Updated: 24 Apr, 2025 12:47 PM

after the garland ceremony the bride ran away with her lover

Munger Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर जयमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ (Bride elopes with lover) भाग गई। दूल्हा मंडप में शादी के लिए लड़की का इंतजार कर रहा था, लेकिन दुल्हन नहीं आई। इसके...

Munger Crime News: बिहार के मुंगेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर जयमाला के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ (Bride elopes with lover) भाग गई। दूल्हा मंडप में शादी के लिए लड़की का इंतजार कर रहा था, लेकिन दुल्हन नहीं आई। इसके बाद पूरा माहौल ही वहां बदल गया। बिना शादी के ही बारात लौट गई।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत अंतर्गत एक गांव का है। बताया जा रहा है कि संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक की शादी सजुआ पंचायत अंतर्गत एक गांव की रहने वाली नंदनी उर्फ नेहा कुमारी (21 वर्षीय) तय हुई थी। लड़का तिथि 23 अप्रैल 2025 के अनुसार अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शादी करने गांव में पहुंचा। इसके बाद वरमाला की रस्म हुई। शादी में पूरा परिवार उत्साहित था, तभी जयमाला खत्म होते ही युवती रसगुल्ला खाने और हाथ धोने के बहाने चुपके से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी की रस्म के लिए दुल्हन ढूंढी जाने लगी, लेकिन दुल्हन नहीं मिली। उसके बाद पूरा माहौल ही वहां बदल गया।

बगैर दुल्हन लौटी बारात
वहीं, जब इस बात की जानकारी लड़के वालों को हुई तो वह गुस्सा हो गए। फिर दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस घर आना पड़ा। परिजनों ने थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दुल्हन  हाथ धोने के बहाने मंडप से बाहर निकली थी और फिर वापस नहीं आई।











 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

Rajasthan Royals

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!