Viral Video...जब मुख्य सड़क पर पहुंचा 8 फीट लंबा अजगर, मची भगदड़; पर्यटकों के छूट गए पसीने

Edited By Ramanjot, Updated: 12 Mar, 2025 12:36 PM

an 8 feet long python reached the road tourists started sweating

Viral Video...दरअसल, यह पूरी घटना वाल्मीकि बिहार आवासीय परिसर के सामने हुई, जहां सुबह टहलने निकले लोगों और पर्यटकों ने सड़क पर एक विशाल अजगर को देखा। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो...

Python Viral Video: बिहार के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के पास उस समय भगदड़ मच गई जब एक 8 फीट लंबा अजगर (Python) मुख्य सड़क पर पहुंच गया। वहीं इतना बड़ा अजगर देखते ही पर्यटकों के पसीने छूट गए। अजगर करीब आधे घंटे तक सड़क पर घंटा लेटा रहा, जिससे कुछ समय के लिए आवाजाही ठप हो गई। 

लोगों में दहशत का माहौल 
दरअसल, यह पूरी घटना वाल्मीकि बिहार आवासीय परिसर के सामने हुई, जहां सुबह टहलने निकले लोगों और पर्यटकों ने सड़क पर एक विशाल अजगर को देखा। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो वहीं कुछ लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। 

अजगर करीब आधे घंटे तक सड़क पर लेटा रहा। इसके बाद, वह धीरे-धीरे सड़क छोड़कर वापस जंगल की ओर चला गया। वहीं स्थानीय लोगों ने का कहना है कि वाल्मीकिन टाइगर रिजर्व में तेंदुआ, भालू और अजगर की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिससे ये जानवर अक्सर रिहायशी इलाकों में दिखाई दे रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!