"लोकतंत्र का काला अध्याय लिख रहे अरविंद केजरीवाल", विजय सिन्हा बोले- संविधान ऐसे लोगों को कभी संरक्षित नहीं करेगा

Edited By Swati Sharma, Updated: 27 Jun, 2024 02:18 PM

arvind kejriwal is writing a black chapter of democracy

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे दुखद और काला अध्याय कोई लिख रहे हैं तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।

​पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे दुखद और काला अध्याय कोई लिख रहे हैं तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।

'केजरीवाल पहले व्यक्ति हैं जो पढ़े-लिखे IRS हैं'
विजय सिन्हा ने कहा कि जिसकी भी इस तरह की गिरफ्तारी हुई है वो नैतिकता के आधार पर अपने पद का त्याग किए हैं। ये पहले व्यक्ति हैं जो पढ़े-लिखे IRS हैं, ये संविधान के खामियों से अपने को सुरक्षित करने का प्रयास करते हैं लेकिन संविधान ऐसे लोगों को कभी संरक्षित नहीं करेगा। ऐसे लोग अपने कर्म का फल भोगेंगे।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, बुधवार को CBI ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह पहला ऐसा मामला है जब कोई मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए गिरफ्तार हुआ है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने साफ कहना है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!