Bagaha Assembly Seat: क्या बगहा सीट पर फिर से लहराएगा भगवा परचम? ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jun, 2025 04:33 PM

bagaha assembly seat will the saffron flag fly again in bagaha seat

#BagahaAssemblySeat #BiharElection2025 Bagaha Assembly Seat: 1980 में कांग्रेस इंदिरा तो 1985 में कांग्रेस की टिकट पर त्रिलोकी हरिजन विधायक बने। 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और पूर्णमासी राम विधायक बने। 2000 में पूर्णमासी राम...

Bagaha Assembly Seat: बिहार के दो सौ 43 विधानसभा सीटों में से बगहा विधानसभा सीट (Bagaha Assembly Seat) क्रम संख्या में चौथे नंबर पर है। पश्चिम चंपारण जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकि नगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। बता दें कि यह सीट तो 1957 से ही अस्तित्व में है लेकिन समय-समय पर परिसीमन के बाद इसकी सीमाएं परिवर्तित होती रही है। 1957 में इस सीट पर पहली बार कांग्रेस की टिकट पर केदार पांडेय और नरसिंह बैठा विधायक चुने गए। बता दें कि 1957 के विधानसभा चुनाव में किसी-किसी सीट पर दो विधायक चुने जाते थे। एक विधायक सामान्य श्रेणी से तो दूसरा अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों से चुना जाता था। इसके बाद 1962 से लेकर 1977 तक इस सीट पर कांग्रेस के ही नरसिंह बैठा विधायक चुने गए। 

PunjabKesari

1980 में कांग्रेस इंदिरा तो 1985 में कांग्रेस की टिकट पर त्रिलोकी हरिजन विधायक बने। 1990 और 1995 में यह सीट जनता दल के खाते में गई और पूर्णमासी राम विधायक बने। 2000 में पूर्णमासी राम राष्ट्रीय जनता दल की टिकट पर विधायक चुने गए। 2005 के फरवरी और नवंबर में हुए चुनाव में भी पूर्णमासी राम ही विधायक बने लेकिन इस बार वे जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़े थे। 2009 में हुए उपचुनाव में भी जेडीयू का ही कब्जा रहा और कैलाश बैठा विधायक चुने गए. 2010 में इस सीट (Bagaha Assembly Seat) पर जेडीयू के ही प्रभात रंजन सिंह विधायक बने। 2015 में पहली बार यह सीट बीजेपी के खाते में गई और राघव शरण पांडेय विधायक चुने गए। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राम सिंह ने जीत हासिल की थी। 

यह भी पढ़ें- Bisfi Assembly Seat: बिस्फी विधानसभा सीट पर क्या चलेगा हरिभूषण ठाकुर बचौल का जादू?।। Bihar Election 2025

Bagaha Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राम सिंह ने जीत हासिल की थी। राम सिंह 90 हजार 13 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार जयेश मंगलम सिंह 59 हजार नौ सौ 93 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राघव शरण पांडे 6 हजार चार सौ 29 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Bagaha Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं साल 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार राघव शरण पांडेय ने जीत हासिल की थी। पांडेय ने जेडीयू के उम्मीदवार भीष्म साहनी को 8 हजार एक सौ 83 वोटों से हराया और विधायक चुने गए। राघव शरण पांडेय को कुल 74 हजार चार सौ 76 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे भीष्म साहनी को कुल 66 हजार दो सौ 93 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के मोहम्मद कामरान अज़ीज़ को कुल 8 हजार दो सौ 92 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

Bagaha Assembly Seat Result 2010 ।। विधानसभा उपचुनाव 2010 के नतीजे 

वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों पर नज़र डालें तो जेडीयू के प्रभात रंजन सिंह ने आरजेडी के राम प्रसाद यादव को 49 हजार 55 वोटों से हराया। प्रभात रंजन सिंह को कुल 67 हजार पांच सौ 10 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम प्रसाद यादव को कुल 18 हजार चार सौ 55 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे बीएसपी के मोहम्मद कामरान अजीज को कुल 18 हजार तीन सौ 41 वोट मिले थे। 
PunjabKesari

बगहा विधानसभा सीट (Bagaha Assembly Seat) पर बीजेपी और जेडीयू का एक अपना आधार रहा है। इसलिए महागठबंधन उम्मीदवार के लिए इस बार भी बगहा सीट अपने पाले में करना आसान नहीं होगा। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!