Barharia Assembly Seat: बड़हरिया विधानसभा सीट पर कौन देगा RJD के बच्चा पांडे को टक्कर? ।। Bihar Election 2025

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Jun, 2025 05:28 PM

Barharia Assembly Seat: 1967 में सीपीआई कैंडिडेट अब्दुल जलील ने सभी विरोधियों को करारी शिकस्त देने में कामयाबी हासिल किया था। 1969 में भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट रामराज सिंह ने जीत हासिल किया था। वहीं 1972 में सीपीआई के टिकट पर अब्दुल जलील ने एक बार...

Barharia Assembly Seat: बड़हरिया विधानसभा सीट सिवान लोकसभा के तहत आता है। 1951 में बड़हरिया सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में बड़हरिया में हुए पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेसी कैंडिडेट सगीर उल हक ने जीत हासिल की थी। 1957 में इस सीट (Barharia Assembly Seat) पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट कमरुल हक ने जीत हासिल की थी। वहीं 1962 में हुए चुनाव में बड़हरिया से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के कैंडिडेट राजाराम सिंह ने जीत हासिल की थी। 
PunjabKesari

1967 में सीपीआई कैंडिडेट अब्दुल जलील ने सभी विरोधियों को करारी शिकस्त देने में कामयाबी हासिल किया था। 1969 में भारतीय जनसंघ के कैंडिडेट रामराज सिंह ने जीत हासिल किया था। वहीं 1972 में सीपीआई के टिकट पर अब्दुल जलील ने एक बार फिर विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। 2010 और 2015 में जेडीयू कैंडिडेट श्याम बहादुर सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी लेकिन 2020 के चुनाव में आरजेडी के टिकट पर बच्चा पांडे ने बड़हरिया में जीत का परचम लहरा दिया था। इस बार भी बच्चा पांडे चुनावी रण में उतर सकते हैं। 

Barharia Assembly Seat Result 2020 ।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बड़हरिया सीट (Barharia Assembly Seat) पर आरजेडी उम्मीदवार बच्चा पांडे ने जीत हासिल की थी। बच्चा पांडे को 71 हजार सात सौ 93 वोट मिला था तो जेडीयू उम्मीदवार श्याम बहादुर सिंह 68 हजार दो सौ 34 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से बच्चा पांडे ने श्याम बहादुर सिंह को तीन हजार पांच सौ 59 वोट के कम मार्जिन से हराया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट बीर बहादुर सिंह पांच हजार 65 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Barharia Assembly Seat Result 2015 ।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में बड़हरिया सीट (Barharia Assembly Seat) से जेडीयू कैंडिडेट श्याम बहादुर सिंह ने जीत हासिल किया था। श्याम बहादुर सिंह को 65 हजार एक सौ 68 वोट मिला था तो एलजेपी कैंडिडेट बच्चा पांडे को 50 हजार पांच सौ 85 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से श्याम बहादुर सिंह ने बच्चा पांडे को 14 हजार पांच सौ 83 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट मंटू कुमार, 7 हजार दो सौ 58 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

Barharia Assembly Seat Result 2010 ।। एक नजर 2010 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर 

वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव में बड़हरिया सीट (Barharia Assembly Seat) से जेडीयू कैंडिडेट श्याम बहादुर सिंह ने जीत हासिल किया था। श्याम बहादुर सिंह को 53 हजार सात सौ सात वोट मिला था तो आरजेडी कैंडिडेट मोहम्मद मोबिन ने 28 हजार पांच सौ 86 वोट हासिल किया था। स तरह से श्याम बहादुर सिंह ने मोहम्मद मोबिन को 14 हजार पांच सौ 83 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं निर्दलीय कैंडिडेट शंकर जी तिवारी, 5 हजार पांच सौ 68 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari

बड़हरिया विधानसभा सीट (Barharia Assembly Seat) पर सबसे अधिक संख्या में मुस्लिम वोटर हैं। हालांकि यादव और ब्राह्मण वोटर भी यहां हार-जीत तय करते हैं। यहां 11 फीसदी अनुसूचित जाति और एक फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जनजाति के वोटर  है। पिछली बार लोजपा ने वोट काटकर बच्चा पांडे की जीत की राह आसान कर दी थी लेकिन इस बार चिराग पासवान की मदद से जेडीयू यहां बाजी पलटने की पूरी कोशिश कर रही है। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!