Begusarai Assembly Seat: बेगूसराय विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Oct, 2020 04:07 PM

बिहार का बेगूसराय विधानसभा सीट (Begusarai Assembly Seat) बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1957 में बेगूसराय सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट मेदिनी पासवान ने जीत हासिल की थी। 1962 में इस सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट से राम नारायण चौधरी ने विरोधियों को...

बेगूसरायः बिहार का बेगूसराय विधानसभा सीट (Begusarai Assembly Seat) बेगूसराय लोकसभा के तहत आता है। 1957 में बेगूसराय सीट से कांग्रेसी कैंडिडेट मेदिनी पासवान ने जीत हासिल की थी। 1962 में इस सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट से राम नारायण चौधरी ने विरोधियों को मात दी थी।

वहीं 1969 के चुनाव में बेगूसराय से कांग्रेसी कैंडिडेट सरयू प्रसाद सिंह ने आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1972 में बेगूसराय सीट पर हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीपीआई (CPI) के कैंडिडेट भोला सिंह, विरोधियों को मात देकर विधानसभा पहुंच गए थे। 1977,1980 और 1985 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर भोला सिंह ने लगातार तीन बार जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 1990 में सीपीएम (CPM) के कैंडिडेट बासुदेव सिंह ने बेगूसराय सीट से जीत हासिल की थी।

1995 में बेगूसराय विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में सीपीएम (CPM) कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2000 और 2005 में भोला सिंह ने बीजेपी (BJP) की टिकट पर बेगूसराय के चुनाव में लगातार दो बार जीत हासिल की थी। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता ने बेगूसराय में जीत हासिल की थी। 2015 में कांग्रेसी कैंडिडेट अमिता भूषण ने बीजेपी (BJP) के गढ़ में सेंध लगाते हुए जनता का समर्थन हासिल करने में कामयाबी हासिल की थी।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेगूसराय सीट से कांग्रेस (Congress) की टिकट पर अमिता भूषण ने जीत हासिल की थी। अमिता भूषण ने चुनाव में 83 हजार 521 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता को 66 हजार 990 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से अमिता भूषण ने सुरेंद्र मेहता को 16 हजार 261 वोट के अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीएम (CPM) के कैंडिडेट राजेंद्र प्रसाद सिंह 5 हजार 593 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेगूसराय सीट पर बीजेपी (BJP) कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता ने जीत हासिल की थी। सुरेंद्र मेहता ने 50 हजार 602 वोट हासिल किया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद सिंह ने 30 हजार 984 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी (BJP) कैंडिडेट सुरेंद्र मेहता ने एलजेपी (LJP) कैंडिडेट उपेंद्र प्रसाद सिंह को 19 हजार 618 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीएम (CPM) के कैंडिडेट मोहम्मद उस्मान 19 हजार 929 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेगूसराय सीट से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट भोला सिंह ने जीत हासिल की थी। भोला सिंह ने 39 हजार 768 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई (CPI) कैंडिडेट कमली महतो को 27 हजार 733 वोट मिला था। इस तरह से बीजेपी (BJP) के कैंडिडेट भोला सिंह ने सीपीआई (CPI) कैंडिडेट कमली महतो को 12 हजार 35 वोट से हरा दिया था। वहीं एलजेपी (LJP) कैंडिडेट उपेंद्र सिंह 19 हजार 937 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!