"बिहार के साथ हुआ सौतेला व्यवहार, केंद्र सरकार से समर्थन वापस लें नीतीश कुमार", राजद का बड़ा बयान

Edited By Swati Sharma, Updated: 23 Jul, 2024 04:58 PM

bihar has been treated step motherly rjd

राष्ट्रीय जनता दल ( राजद) ने सीएम नीतीश कुमार से केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की अपील की है। उनका कहना है कि बिहार सरकार के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है, इसलिए उनको अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

पटना( अभिषेक कुमार सिंह): राष्ट्रीय जनता दल ( राजद) ने सीएम नीतीश कुमार से केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की अपील की है। उनका कहना है कि बिहार सरकार के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है, इसलिए उनको अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

"एनडीए सरकार को गिराइए..."
दरअसल, विधानसभा परिसर में मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। हम लोगों ने दोनों सदनों में प्रस्ताव पास करा करके सर्वसम्मति से केंद्र को भेजा था। हम लोगों को उम्मीद थी कि सीएम नीतीश कुमार मोदी सरकार के कैबिनेट में आए हैं तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार हमेशा मांग करते रहे हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले, लेकिन एक भी उनकी बात नहीं सुनी गई। इसलिए सीएम नीतीश कुमार से मैं कहूंगा कि बिहार के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है, अन्याय हुआ है। इसलिए आप केंद्र सरकार से समर्थन वापस लें। एनडीए सरकार को गिराइए, इंडिया गठबंधन की सरकार बनाइए। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का काम हम सब करेंगे।

"हमें झुनझुना मिला"
भाई वीरेंद्र ने कहा कि सदन में भी हमलोगों ने इस बात को उठाया है। देश और बिहार को बताया है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। ये आवाज बहुत पहले से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के सामने उठाया था। उस वक्त ये लोग केंद्र सरकार में शामिल थे। उस वक्त भी नहीं मिला, अभी भी एनडीए की सरकार है..अभी भी बिहार के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। इसलिए हमने सदन का बहिष्कार किया है। महागठबंधन से सभी साथियों ने सदन का बहिष्कार किया है। हमें झुनझुना मिला है, इससे क्या होगा? यह पहले भी मिलता रहा है। यह कोई नई बात नहीं है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!