Edited By Swati Sharma, Updated: 20 Mar, 2024 12:49 PM

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में शादी कर ली है। अशोक की पत्नी उनसे 16 साल छोटी हैं। चर्चा है कि मुंगेर लोकसभा सीट पर राजद अशोक महतो को टिकट दे सकती है, लेकिन उनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसकी वजह से वो...
पटना((अभिषेक कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में शादी कर ली है। अशोक की पत्नी उनसे 16 साल छोटी हैं। चर्चा है कि मुंगेर लोकसभा सीट पर राजद अशोक महतो को टिकट दे सकती है, लेकिन उनके ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, इसकी वजह से वो चुनाव नहीं लड़ सकते है। इसलिए आनन-फानन अशोक महतो 2 दिन के अंदर शादी की है। माना जा रहा है कि अब उनकी पत्नी यहां से चुनाव लड़ सकती हैं।
बताते चलें कि कुछ दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अशोक महतो को बुलाकर कहा था कि चुनाव लड़ो। साथ ही लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि चुनाव में किसी भी तरह का कोई मुद्दा न बने इसके लिए आप शादी कर लो। महतो शादीशुदा नहीं थे। उन्हें डर था कि अगर वह चुनाव लड़ेंगे तो कोई न कोई कहानी बनाकर नॉमिनेशन रद्द न हो जाए, इसलिए सेफ साइड खेलने के लिए उन्होंने दो दिनों में शादी कर ली। ताकि अगर उनको टिकट मिले तो वे अपनी पत्नी को चुनाव लड़वाएं।

पत्नी को मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ाएंगे अशोक महतो
बताया जाता है कि अशोक महतो को शादी के लिए पहले तो लड़की नहीं मिल रही थी। खोजबीन के बाद मंगलवार की देर रात उनकी शादी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि लड़की लखीसराय की है और बख्तियारपुर करौटा में दोनों की शादी हुई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अशोक महतो अब अपनी पत्नी को मुंगेर लोकसभा से चुनाव लड़ाएंगे।