बिहार में 51389 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र: पटना में सीएम ने सौंपा जॉइनिंग लेटर

Edited By Ramanjot, Updated: 09 Mar, 2025 05:17 PM

bihar teacher recruitment 2025

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चयनित 51,389 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ चयनित अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सभी...

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा चयनित 51,389 शिक्षकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ चयनित अभ्यर्थियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपते हुए सभी नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

तीसरे चरण में 51,389 शिक्षकों की नियुक्ति

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह बिहार के शिक्षा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है। तीसरे चरण में 51,389 शिक्षकों की बहाली पूरी हुई है। इससे पहले पहले चरण में 1,20,336 शिक्षक और दूसरे चरण में 94,833 शिक्षक बहाल किए गए थे। इन तीनों चरणों को मिलाकर अब तक कुल 2,68,548 शिक्षक नियुक्त हो चुके हैं।

PunjabKesari

अगले महीने 42,918 हेडमास्टर को मिलेगा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा में 42,918 हेडमास्टर भी सफल हुए हैं, जिन्हें अप्रैल महीने में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। इसके साथ ही BPSC से बहाल होने वाले शिक्षकों की कुल संख्या 3,11,466 हो जाएगी।

नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि 2006-07 से पंचायत और नगर निकायों के माध्यम से 3,68,000 नियोजित शिक्षकों की बहाली हुई थी। इनमें से 28,000 शिक्षक BPSC परीक्षा पास कर सरकारी शिक्षक बन चुके हैं।

इसके अलावा, सक्षमता परीक्षा के माध्यम से 2,53,961 नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन चुके हैं। अभी 86,039 नियोजित शिक्षकों को सरकारी शिक्षक बनने के लिए तीन और मौके दिए जाएंगे। इन नियुक्तियों के बाद बिहार में कुल सरकारी शिक्षकों की संख्या 5,65,427 हो जाएगी।

PunjabKesari

महिला शिक्षा को लेकर सरकार गंभीर

मुख्यमंत्री ने महिला शिक्षा को लेकर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि –

  • साइकिल योजना (2008) की शुरुआत से लड़कियों की स्कूल जाने की संख्या बढ़ी है।
  • 12वीं पास लड़कियों को अब 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
  • स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरी करने पर 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
  • राज्य के बजट का 22% शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है, जिसे आगे और बढ़ाया जाएगा।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री की शिक्षकों को अपील

नीतीश कुमार ने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे पूरी लगन और निष्ठा से बच्चों को पढ़ाएं और बिहार के भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने शिक्षा विभाग और BPSC को भी समय पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के लिए बधाई दी।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!