JP Nadda in Bihar: भाजपा अध्यक्ष ने किया ग्राम संसद का उद्घाटन, बोले- अब भारत लेने वाला नहीं, देने वाला देश बन गया
Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jul, 2022 05:20 PM

जेपी नड्डा ने कहा कि ग्राम स्वराज की जो कल्पना महात्मा गांधी जी ने रखी थी। उसको वैचारिक पृष्ठभूमि पर अमलीजामा पहनाते हुए एक रूप देने का काम भारतीय जनसंघ और भाजपा के नेताओं ने किया है। कांग्रेस ने कभी कोऑपरेटिव फार्मिंग की बात की, कभी कलेक्टिव...
पटनाः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा कार्यकारणी की बैठक में शामिल होने पटना पहुंचे। पटना पहुंचकर जेपी नड्डा ने रोड शो किया। रोड शो के बाद जेपी पटना के होटल मोर्या में ग्राम संसद का उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अब भारत लेने वाला नहीं बल्कि देने वाला देश बन गया है।

जेपी नड्डा ने कहा कि ग्राम स्वराज की जो कल्पना महात्मा गांधी जी ने रखी थी। उसको वैचारिक पृष्ठभूमि पर अमलीजामा पहनाते हुए एक रूप देने का काम भारतीय जनसंघ और भाजपा के नेताओं ने किया है। कांग्रेस ने कभी कोऑपरेटिव फार्मिंग की बात की, कभी कलेक्टिव फार्मिंग की बात की। लेकिन किसान, गांव, गरीब की अन्तरात्मा को पहचानने के विषय में उनकी सोच कहीं न कहीं पीछे रह गई और ग्राम स्वराज की कल्पना को साकार करने में वो असफल रहे।


एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे नड्डा
वहीं, शाम में ज्ञान भवन में भाजपा की संयुक्त राष्ट्रीय मोर्चा कार्यसमिति में भाग लेने से पहले नड्डा एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। बाद में वह मोर्चा की कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगे और मार्गदर्शन करेंगे। अगले दिन 31 जुलाई को नड्डा का सुबह से शोभा यात्रा अवलोकन कार्यक्रम होगा। बाद में वह पटना साहिब स्थित गुरुद्वारा में अरदास में शामिल होंगे। वहीं पर वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात' भी सुनेंगे। दोपहर में वह बिहार के सभी जिलों में नवनिर्मित और बनने वाले पार्टी के जिला कार्यालयों का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह बापू सभागार में सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
Related Story

चट्टान पर बैठे युवक को बहाकर ले गई लहरें, उफनता समुद्र बना काल, वायरल हुआ दिल दहलाने वाला Video

9 साल में बदली UP की तस्वीर: 926 करोड़ की सौगात देकर बोले CM योगी— 'देश में अब जय श्री राम से होता...

पंजाब दौरे पर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, तरुण चुघ बोले- विकास की नई सुबह होगी शुरू

रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात! बेंगलुरु से लौटे भाई को बारात के बहाने ले गया चचेरा भाई, ईंट-भट्ठे...

'विज्ञान का अर्थ लोक कल्याण, जिन देशों ने इसे अपनाया उन्होंने प्रगति की है', BHU में बोले CM...

2027 विधानसभा चुनाव से पहले UP BJP की नई टीम का ऐलान, भाजपा का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, यहां देखें...

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब EWS प्रमाणपत्र एक साल तक रहेगा वैध

Electricity Price Hike: दिल्लीवालों को बड़ा झटका: 500 यूनिट से ज्यादा खर्च करने वालों को देने होंगे...

'शादी तय होने की खुशी...' तनिष्क शोरूम में करोड़ों की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, पार्टी देने वाला...

CCTV में कैद हुआ भावुक कर देने वाला पल, चाय विक्रेता ने घायल महिला को ढकने के लिए दी अपनी धोती