Edited By Ramanjot, Updated: 18 Feb, 2025 02:20 PM

Bihar Jobs 2025: बता दें कि बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिर से 19 फरवरी से शुरू हो रही है। इस दौरान इतिहास विषय के 316 पदों के लिए साक्षात्कार 24 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इस विषय के लिए लगभग 1000...
Bihar Jobs 2025: बिहार के कई विभागों में नौकरियां (Jobs) निकाली जा रही है। इसी कड़ी में अब प्रदेश के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) के पदों पर बड़ी नियुक्ति होने वाली है। इसे लेकर इंटरव्यू प्रक्रिया का आयोजन होने जा रहा है। कुल मिलाकर 13 विषयों में 1931 पदों को भरा जाएगा है, जिसके लिए 32140 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इन 13 विषयों में सबसे अधिक रिक्तियां वनस्पति विज्ञान विषयों में हैं।
इन दिन शूरू होगी इंटरव्यू
बता दें कि बिहार के विश्वविद्यालयों में स्थायी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया फिर से 19 फरवरी से शुरू हो रही है। इस दौरान इतिहास विषय के 316 पदों के लिए साक्षात्कार 24 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इस विषय के लिए लगभग 1000 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। पटना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग में वर्तमान में केवल एक स्थायी शिक्षक हैं। अन्य कॉलेजों में भी इतिहास विषय के लिए केवल 2-3 शिक्षक ही हैं। इतिहास के बाद, 12 अन्य विषयों में भी साक्षात्कार किए जाने बाकी हैं।
जानिए किस विषय के कितने पदों पर होगी भर्ती-
वनस्पति विज्ञान: 333 पद
इतिहास: 316 पद
जन्तु विज्ञान: 285 पद
राजनीति विज्ञान: 280 पद
अंग्रेजी: 253 पद
वाणिज्य: 112 पद
पर्यावरण विज्ञान: 104 पद