भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज, CM नीतीश ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Swati Sharma, Updated: 14 Nov, 2024 11:59 AM

cm nitish paid tribute to pandit nehru on his birth anniversary

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जल संसाधन सह...

पटना: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर नेहरू पथ स्थित नेहरू पार्क, पुनाईचक में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

PunjabKesari

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!