सोते-सोते आई मौत: घर के बाहर गहरी नींद में सो रही मासूम को ट्रक ने कुचला...झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना

Edited By Khushi, Updated: 23 Feb, 2026 02:06 PM

death in sleep an innocent child sleeping outside his home was crushed by a tru

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रक ने घर के बाहर सो रही 11 साल की बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और सड़क जाम कर विरोध...

Jharkhand News: झारखंड के धनबाद जिले के झरिया क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। तेज रफ्तार ट्रक ने घर के बाहर सो रही 11 साल की बच्ची को कुचल दिया। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

11 वर्षीय मुस्कान को कुचलते हुए फरार हो गया ट्रक चालक
झरिया थाना क्षेत्र के लिलोरीपथरा बालूगद्दा में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। रात करीब दो बजे अवैध कोयला लदा एक तेज रफ्तार ट्रक घर के बाहर सो रही 11 वर्षीय मुस्कान को कुचलते हुए फरार हो गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रात के समय अवैध कोयला ढोने वाले ट्रकों की आवाजाही लगातार होती रहती है। ये भारी वाहन तेज गति से रिहायशी मोहल्लों से गुजरते हैं, जिससे हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों ने बताया कि इस बारे में प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा
घटना से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह करीब सात बजे झरिया–बलियापुर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने तथा दोषी ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। लोग प्रशासन से स्पष्ट कार्रवाई की घोषणा की मांग पर अड़े रहे।

मामले की जांच की जा रही
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया और प्रशासन से अवैध परिवहन पर सख्ती बरतने की मांग की। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!