Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Feb, 2025 02:17 PM
![delhi election people of bihar took revenge of their insult from kejriwal](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_13_46_136230788manglepanday-ll.jpg)
Delhi Election Results 2025: बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने दिल्ली में हुई भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र...
Delhi Election Results 2025: बिहार के स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय (Mangal Pandey) ने दिल्ली में हुई भाजपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की गारंटी की जीत है।
बिहारवासियों ने केजरीवाल से अपने अपमान का बदला लिया- Mangal Pandey
पांडेय ने शनिवार को कहा कि दिल्ली (Delhi Election Results 2025) की जनता ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सहित आप के तमाम नेताओं को खारिज कर दिया है। इस बार पूर्वांचल एवं बिहारवासियों ने केजरीवाल से अपने अपमान का बदला लिया है।
दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ- Mangal Pandey
पांडेय (Mangal Pandey) ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन एवं सोमनाथ भारती आदि को दिल्ली की जनता ने भ्रष्टाचार में लिप्त होने की ही सजा दी है। दिल्ली में जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर यह संदेश दिया है कि उसे मिथ्या प्रपंच नहीं, विकास चाहिए। भाजपा को सर्वाधिक सफलता वेस्ट और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली में मिली है, जहां 2020 में यहां की 20 सीटों में से भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली थी, लेकिन इस बार 16 सीटें जीती है। इन इलाकों में पंजाबी, पूर्वांचलवासी, बिहारवासी और दलित वोटर सबसे ज्यादा हैं।