Education For Every Child: शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभाग ने की बड़ी पहल, मिलेगा उज्ज्वल भविष्य

Edited By Geeta, Updated: 23 Jun, 2025 07:26 PM

education for every child bihar govt initiative bihar education dept

Education For Every Child: बिहार सरकार लगातार राज्य के विकास और बिहारवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण उठा रही है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। दरअसल, शिक्षा विभाग द्वारा, शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में...

Education For Every Child: बिहार सरकार लगातार राज्य के विकास और बिहारवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण उठा रही है। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। दरअसल, शिक्षा विभाग द्वारा, शिक्षा से वंचित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बता दें कि, अपर मुख्य सचिव (शिक्षा) द्वारा बीते 15 जून 2025 को बेगूसराय जिले में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ऐसे समुदायों की पहचान की गई थी, जो मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और जिनके बच्चे अभी तक विद्यालयी शिक्षा से दूर थे।

 

अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, हुई तत्काल कार्रवाई

अपर मुख्य सचिव के भ्रमण के दौरान ऐसे बच्चों की स्थिति प्रत्यक्ष रूप से संज्ञान में आई। अपर मुख्य सचिव द्वारा इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्थानीय प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उनके मार्गदर्शन में एक समन्वित प्रयास किया गया ताकि इन बच्चों को शीघ्रातिशीघ्र विद्यालय से जोड़ा जा सके। अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई और उनके निर्देश के आलोक में संबंधित प्रशासन एवं शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा पहल करते हुए ग्रीष्मावकाश के उपरांत दिनांक 23 जून 2025 को वंचित बच्चों को पोशाक, पाठ्यपुस्तक और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई और उन्हें विद्यालय तक पहुंचाया गया।

 

आगे भी जारी रहेगी विभाग की पहल

शिक्षा विभाग की यह पहल सराहनीय है। वहीं विभाग द्वारा की गई यह पहल राज्य सरकार की ‘शिक्षा सबके लिए’ नीति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराना है। यह प्रयास केवल नामांकन तक सीमित नहीं रहेगा। शिक्षा विभाग द्वारा यह अभियान आगे भी जारी जाएगा और अन्य वंचित समुदायों के बच्चों को चिन्हित कर शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही नियमित उपस्थिति, सीखने के स्तर और समुचित सुविधा सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी की व्यवस्था भी की भी जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!