बिहार में वित्तीय वर्ष 2023–24 का Budget पेश, पिछले 10 सालों में 3 गुना बढ़ा बजट का आकार

Edited By Nitika, Updated: 28 Feb, 2023 04:38 PM

finance minister presented a budget of 2 61 885 crores

बिहार में वित्तीय वर्ष 2023–24 में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश किया। साल 2022-23 में बजट 2,37,691 करोड़ का था। पिछले साल से 24 हजार करोड़ ज्यादा का बजट पेश किया गया है।

 

पटनाः बिहार में वित्तीय वर्ष 2023–24 में 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश किया। साल 2022-23 में बजट 2,37,691 करोड़ का था। पिछले साल से 24 हजार करोड़ ज्यादा का बजट पेश किया गया है। वहीं बजट में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं पर फोकस रहा।

वित्त मंत्री ने कहा कि 10 सालों में बजट का आकार 3 गुना बढ़ा है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.98 फीसदी रही जबकि देश की आर्थिक वृद्धि दर 6 फीसदी रही। देश दुनिया में बिहार की स्थिति बहुत अच्छी है। बहुत जल्द हम 1 नंबर पर होंगे। हम सीमित संसाधनों में भी बाकी राज्यों से बेहतर काम कर रहे हैं। हमारी विकास दर हमेशा 10 से ऊपर ही रहने वाली। ये राज्य की योजनाओं की वजह से है। सरकार की नीतियों की वजह से ये संभव हो पाया है। 10 सालों में बिहार की उपलब्धियां लगातार बढ़ रही हैं। भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ये नहीं है कि ये साथ थे तो बढ़ रहा था। अब ये नहीं है तो नहीं बढ़ रहा है।

वहीं विजय चौधरी ने कहा कि युवा और रोजगार को बजट में प्रमुखता दी गई है। युवाओं को सरकारी नौकरी के अलावा रोजगार सृजन करने के लिए सरकार प्रयासरत है। पुलिस के अलग-अलग 75,343 पदों के लिए स्वीकृति दी गई है। एक साल में 522 शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। सरकार ने स्टार्टअप नीति लागू की है।

वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार की योजनाएं देश के बाकी राज्यों में चल रही हैं। हमने 2016 में नल-जल योजना लागू की। केंद्र ने इसे 2019 में लागू किया। इसी तरह आजीविका योजना, हर घर बिजली योजना, जल-जीवन हरियाली योजना भी नाम बदल-बदलकर लागू की गई। हमें देखकर वो काम करते हैं।

Related Story

Trending Topics

India

185/6

35.2

Australia

269/10

49.0

India need 85 runs to win from 14.4 overs

RR 5.26
img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!