बिहार में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का होगा मुफ्त टीकाकरण: नीतीश कुमार

Edited By Nitika, Updated: 21 Apr, 2021 08:52 PM

free immunization for people above 18 years of age

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना का टीका दिये जाने की आज घोषणा की।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में 18 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में कोरोना का टीका दिये जाने की आज घोषणा की।

नीतीश कुमार ने बुधवार को ट्वीट किया कि 18 वर्ष एवं इससे ऊपर के सभी बिहारवासियों का मुफ्त टीकाकरण राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। वहीं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए के मुफ्त टीकाकरण के वादे की याद दिलाते हुए राज्य सरकार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी मुफ्त में टीका दिए जाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि इसके लिए सरकार को पर्याप्त डोज खरीदनी होगी।

बता दें कि एक मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का भी टीकाकरण शुरू करने के केंद्र सरकार के निर्णय के बाद कई राज्यों ने अपने यहां मुफ्त टीका लगाने की घोषणा की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!