Ghatshila By-Election: घाटशिला में झारखंड के पूर्व मंत्री और पूर्व CM के पुत्र आमने-सामने, आखिर किसके बेटे को जनता पहनायेगी ताज

Edited By Khushi, Updated: 16 Oct, 2025 06:36 PM

ghatshila by election in ghatshila a former jharkhand minister and the son of

Ghatshila By-Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीते बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री...

Ghatshila By-Election: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बीते बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। दोनों के बीच सीधी टक्कर है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय समिति की बैठक के दौरान सोमेश के नाम की घोषणा की गई। मालूम हो कि नयी दिल्ली में 15 अगस्त को रामदास सोरेन के निधन के बाद से यह सीट रिक्त हो गई थी। पार्टी ने बैठक के दौरान बिहार चुनाव पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘हम बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस मामले पर चर्चा जारी है।'' झामुमो ने 11 अक्टूबर को विपक्षी ‘इंडिया' गठबंधन के सहयोगियों से 14 अक्टूबर तक बिहार के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने को कहा था और चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर वह स्वयं निर्णय लेगी।

इससे पहले दिन में भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया। यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बाबूलाल सोरेन को शुभकामनाएं दीं। मरांडी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘घाटशिला की जनता हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार और अराजकता का करारा जवाब देगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) गठबंधन को जीत का आशीर्वाद देगी।'' बता दें कि बाबूलाल सोरेन ने 2024 का विधानसभा चुनाव इस सीट से लड़ा था, लेकिन वह रामदास सोरेन से 22,464 मतों के अंतर से हार गये थे। मतदान 11 नवंबर को होगा जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में 2.56 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1.31 लाख महिला मतदाता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि कुल 231 स्थानों पर 300 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!