"सलमान खुर्शीद भूले नहीं कि ये भारत...", कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

Edited By Swati Sharma, Updated: 07 Aug, 2024 02:27 PM

giriraj singh got angry on salman khurshid s statement

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश जैसी घटना भारत में भी घट सकती है। गिरिराज सिंह ने सलमान खुर्शीद पर हमला करते हुए कहा कि...

दिल्ली/पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश जैसी घटना भारत में भी घट सकती है। गिरिराज सिंह ने सलमान खुर्शीद पर हमला करते हुए कहा कि इस देश का दुर्भाग्य है कि जो विपक्ष है, वह वोट के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग की भूमिका निभा रहा है।

"राहुल गांधी के इशारे पर ही सलमान खुर्शीद ने देश को चेताने का काम किया"
गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार हुआ, कल मनीष तिवारी ने बात की लेकिन उन्होंने एक बार भी हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर कुछ नहीं कहा। सलमान खुर्शीद भूले नहीं कि ये भारत है, यह गणतंत्र की जननी है। राहुल गांधी के इशारे पर ही सलमान खुर्शीद ने देश को चेताने का काम किया है लेकिन राहुल गांधी ये भूले नहीं कि जब-जब इस देश में किसी ने औरंगजेब बनने की कोशिश की है तो महाराणा प्रताप भी आए हैं।

बता दें कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा था कि बांग्लादेश में जिस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैं, वैसी भारत में भी हो सकती हैं। भले ही सतह पर चीजें सामान्य ही क्यों ना नजर आएं। कश्मीर में सब कुछ सामान्य दिख सकता है। यहां सब कुछ सामान्य लग सकता है। हम भले ही जीत का जश्न मना रहे हों। हालांकि कुछ लोगों का मानना ​​है कि जीत या 2024 की सफलता शायद बेहद मामूली थी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!