ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब झारखंड में, कमर्शियल गैस की सप्लाई ठप ; बंद होने की कगार पर दर्जनों फैक्ट्रियां

Edited By Harman, Updated: 17 Mar, 2026 03:46 PM

hazaribagh barhi commercial gas supply shortage impact factories

झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में भी ईरान एवं अमेरिका इजरायल युद्ध का प्रभाव अब देखने को मिल रही है। बरही एवं आस पास में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गया है। जिसके कारण बरही औद्योगिक प्रक्षेत्र में संचालित एक दर्जन से अधिक लौह इस्पात...

Jharkhand News :  झारखंड के हजारीबाग जिले के बरही में भी ईरान एवं अमेरिका इजरायल युद्ध का प्रभाव अब देखने को मिल रही है। बरही एवं आस पास में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गया है। जिसके कारण बरही औद्योगिक प्रक्षेत्र में संचालित एक दर्जन से अधिक लौह इस्पात एवं अन्य फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर है। जिसका प्रतिकूल प्रभाव रोजगार, उत्पादन तथा कंस्ट्रक्शन पर पड़ सकता है। 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बरही औद्योगिक प्रक्षेत्र में एक दर्जन से अधिक फैक्ट्रियां एवं अन्य संस्थान को संचालित करने में कमर्शियल गैस की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसे नियमित संचालित करने के लिए जरूरी कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं हो रही है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। यदि सप्लाई अविलंब चालू नहीं होता है तो कभी भी रोजगार देने वाली फैक्ट्रियां बंद हो जाएगी। जिसका सीधा प्रभाव उत्पादन रोजगार एवं राजस्व पर पड़ेगा। बरही औद्योगिक प्रक्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों से संबंध संगठन मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पीके गर्ग ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बंद कर दी गई है। जबकि फैक्ट्री संचालन में कॉमर्शियल गैस की जरूरत होती है। यदि अविलंब सप्लाई शुरू नहीं की गई तो हमलोगों को फैक्ट्रियों को बंद करना पड़ेगा।

वहीं फैक्ट्री संचालक रवि गारोडीया ने बताया कि ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध के कारण कमर्शियल गैस की सप्लाई बंद कर दिया गया है। जिसके वजह से फैक्ट्री का कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। यदि कॉमर्शियल गैस के कारण फैक्ट्री संचालन में परेशानी या बंद करनी पड़ी तो यह सरकार के लिए अच्छी बात नहीं होगी। फैक्ट्री बंद होने से रोजगार प्रभावित होगी, दाम बढ़ेंगे। कई परेशानियां आएंगी। इसलिए पंजीकृत सभी फैक्ट्री के लिए अविलंब कमर्शियल गैस की सप्लाई शुरू करनी चाहिए। बरही में तिरुपति भारत गैस वितरक के संचालक उमेश ठाकुर ने बताया कि ईरान एवं अमेरिका इजरायल युद्ध के कारण पूरी तरह से कमर्शियल आपूर्ति बंद कर दी गई है। इस वजह से फैक्ट्रियों में भी कमर्शियल गैस की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जैसे ही सप्लाई शुरू होगी। वैसे ही पूर्व की भांति सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!