Holi 2026: रांची के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 70 हजार यात्रियों को राहत; नियमित ट्रेनों में Waiting 100 पार

Edited By Khushi, Updated: 20 Feb, 2026 10:45 AM

holi 2026 special trains to ranchi bringing relief to 70 000 passengers waiti

Jharkhand News: होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल मंत्रालय ने रांची और आसपास के इलाकों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले करीब 50 से 70 हजार यात्रियों को राहत मिलने...

Jharkhand News: होली के मौके पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल मंत्रालय ने रांची और आसपास के इलाकों के लिए कई होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इन ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले करीब 50 से 70 हजार यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों से रांची आने वाली नियमित ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है।

तिरुपति–रक्सौल होली स्पेशल

होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संख्या 07051 तिरुपति से रक्सौल के लिए 21 और 28 फरवरी तथा 7 मार्च 2026 को रवाना होगी। यह ट्रेन सिकंदराबाद, गोंदिया, बिलासपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मूरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, जसीडीह और समस्तीपुर होते हुए सोमवार को रक्सौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 07052 रक्सौल से तिरुपति के लिए 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को चलेगी।

रांची–झंझारपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 08105 रांची–झंझारपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 10:50 बजे रांची से खुलेगी और अगले दिन शाम 4 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। वापसी में 08106 झंझारपुर–रांची स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार शाम 6 बजे झंझारपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे रांची पहुंचेगी।

रांची–गोरखपुर होली स्पेशल

रांची और गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन संख्या 08629 रांची–गोरखपुर होली स्पेशल 2 मार्च से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 11:55 बजे रांची से चलेगी और अगले दिन रात 9:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 08630 गोरखपुर–रांची होली स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक हर बुधवार रात 12:50 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और उसी दिन रात 8:45 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव मूरी और बोकारो स्टील सिटी में भी होगा।

नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग

होली के कारण महानगरों से रांची आने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है। 20408 रांची राजधानी साप्ताहिक में 25 फरवरी से सभी श्रेणियों में वेटिंग है। 18310 जम्मू तवी–संबलपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 2 मार्च तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। 12826 झारखंड संपर्क क्रांति में होली तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग है। 18638 बेंगलुरु–हटिया एक्सप्रेस साप्ताहिक में भी सभी श्रेणियों में प्रतीक्षा सूची चल रही है। 13352 एलेप्पी–धनबाद एक्सप्रेस में 4 मार्च तक सभी श्रेणियों में वेटिंग है। 12811 लोकमान्य तिलक–हटिया एक्सप्रेस और 22357 लोकमान्य तिलक–गया (वाया रांची) साप्ताहिक ट्रेनों में भी होली तक सभी श्रेणियों में लंबी वेटिंग बनी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!