Edited By Khushi, Updated: 02 Oct, 2023 02:52 PM

झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब फ्लाइट में एक 6 माह के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब फ्लाइट में एक 6 माह के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। वहीं, विमान में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्चे का इलाज किया गया।
जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट में एक छह माह के बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिस वक्त मासूम की तबीयत खराब हुई उस वक्त रांची-दिल्ली इंडिगो विमान 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही क्रू मेंबर ने ऐलान किया कि 6 माह के बच्चे की तबीयत खराब है। यदि विमान में सफर कर रहे कोई यात्री चिकित्सक हों तो मदद करें। वहीं, राज्य के राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी भी इसी फ्लाइट में सफर कर रहे थे। अनाउंसमेंट के बाद वह फौरन बच्चे के पास पहुंचे।
उन्होंने विमान में मौजूद ऑक्सीजन की मदद से बच्चे का इलाज किया, जिसके बाद कुछ देर बाद बच्चा नॉर्मल हो गया। वहीं, परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चे को सांस की बीमारी है। वह बच्चे को इलाज के लिए ही दिल्ली लेकर जा रहे थे।