शिक्षा मंत्री ने जारी किया बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 82.39% अंकों के साथ लड़कियों ने किया टॉप
Edited By Nitika, Updated: 16 Mar, 2022 05:01 PM

बिहार में छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा परीक्षा के 29 दिनों बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में 80.15% छात्र पास हुए।
पटनाः बिहार में छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के द्वारा परीक्षा के 29 दिनों बाद रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा में 80.15% छात्र पास हुए। वहीं 82.39% अंकों के साथ लड़कियों ने टॉप किया है।
शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम जारी किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे। आर्ट्स में 79.53 प्रतिशत, कॉमर्स में 90.38 प्रतिशत और साइंस में 83.07 छात्र पास हुए हैं। गोपालगंज के संगम राज आर्ट्स में टॉपर बने। कटिहार की श्रैया दूसरे नंबर पर आई है जबकि मधेपुरा की कृतिका ने इंटर आर्ट्स में तीसरी स्थान हासिल किया है। वहीं साईंस में सौरभ कुमार और अर्जुन कुमार ने बाजी मारी है। मोतिहारी के राज रंजन साईंस के सेकंड टॉपर रहे।
बता दें कि बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर इंटर का परिणाम देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त कुल 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं इंटर की परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी तक चली थी।
Related Story

पेपर लीक को लेकर लखनऊ में बड़ा छात्र आंदोलन: ईको गार्डन में जुटे हजारों युवा, शिक्षा मंत्री...

किसी भी निर्धन या जरूरतमंद की शिक्षा को बाधित नहीं होने देगी सरकार : मुख्यमंत्री

Hotel में रात होते ही जुटती है लड़के-लड़कियों की महफिल, चलता है अय्याशी का अड्डा, महिलाओं ने कहा-...

'ऊंची जाति' की लड़की से प्यार करने की खौफनाक सजा, प्रेमिका के घरवालों ने दलित लड़के को पीट-पीटकर...

'शिक्षा नहीं, राजनीति का एजेंडा...', CBSE के यू-टर्न पर जयराम रमेश ने सरकार को घेरा

हमारे बच्चों को दबाती व कुचलती है देश की शिक्षा प्रणाली : राहुल गांधी

CBSE पोर्टल की खामी निकालने वाले 12वीं पास निसर्ग को IIT कानपुर में मिली नौकरी

12वीं कक्षा तक के सभी छात्रों को दूध और नाश्ता मिलेगा, इस राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

झारखंड में लड़की से सामूहिक बलात्कार, सगाई समारोह के बीच तीन दरिंदों ने किया था अगवा

Share Market: शेयर बाजार में धमाका, सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार