बिहार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन

Edited By Ramanjot, Updated: 08 Mar, 2025 10:05 PM

international women s day bihar 2025

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में महिलाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक भेदभाव, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

पटना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में महिलाओं के सशक्तिकरण, लैंगिक भेदभाव, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह रोकथाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही, सरकार द्वारा नारी सशक्तीकरण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई।

महिला सशक्तीकरण और योजनाओं पर चर्चा

ग्राम सभा में स्थानीय स्वशासन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके उत्थान से जुड़े विषयों पर मंथन हुआ। इस दौरान पंचायतों द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम, मद्य निषेध, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

इसके अलावा, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सरकार की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण योजना, जल-जीवन-हरियाली योजना जैसी योजनाओं में महिलाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया गया।

बिहार में ‘आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत’ होगी विकसित

पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में एक ग्राम पंचायत को आदर्श महिला हितैषी ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इस पहल के तहत, दिनांक 05 मार्च 2025 को पंचायती राज विभाग, बिहार पटना द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन  केदार प्रसाद गुप्ता, मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

महिला सशक्तीकरण के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

महिला हितैषी ग्राम पंचायतों में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत जनप्रतिनिधियों का क्षमता संवर्धन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान मद से वित्तीय सहायता दी गई, जिसके तहत चयनित पंचायतों को 10,000 रुपये की राशि प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में चयनित पंचायतों के जनप्रतिनिधि और पंचायत सचिवों ने भाग लिया और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं के उत्थान के लिए योजना निर्माण हेतु प्रेरित किया गया।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!