गृह मंत्रालय ने जारी की IPS कैडर की लिस्ट, झारखंड को मिले 6 नए आईपीएस; देखें पूरी सूची

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Jun, 2026 11:17 AM

jharkhand gets 6 new ips officers ministry of home affairs releases list

कैडर आवंटन सूची में झारखंड के एक अन्य सफल अभ्यर्थी राज कुमार महतो का नाम भी शामिल है। हालांकि कैडर आवंटन नीति के तहत उन्हें झारखंड के बजाय केरल कैडर आवंटित किया गया है।

Jharkhand News: झारखंड को छह नए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मिले हैं, जिससे राज्य की पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई)-2024 के आधार पर चयनित आईपीएस अधिकारियों के कैडर आवंटन की अधिसूचना जारी कर दी है। 

एक जून को जारी अधिसूचना के अनुसार , देशभर के 147 सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक, श्रेणी और कैडर वरीयता के आधार पर विभिन्न राज्यों में नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक झारखंड कैडर पाने वाले छह अधिकारियों में दो अभ्यर्थी राज्य के ही निवासी हैं, जबकि चार अधिकारी अन्य राज्यों से आकर यहां अपनी सेवाएं देंगे।

झारखंड कैडर आवंटित अधिकारियों में करन कुमार (रैंक 174) और सौरभ राजेंदु (रैंक 199) झारखंड के निवासी हैं। इनके अलावा दिल्ली के काबिल भार्गव (रैंक 122) और पुलकित बंसल (रैंक 155), उत्तर प्रदेश की मानसी सिंह (रैंक 168) तथा राजस्थान के कर्मवीर नरवाडिया (रैंक 795, अनुसूचित जाति श्रेणी) को झारखंड कैडर मिला है। इन अधिकारियों के आने से राज्य पुलिस को युवा, ऊर्जावान और प्रशिक्षित नेतृत्व मिलेगा। भविष्य में ये अधिकारी विभिन्न जिलों, पुलिस इकाइयों और विशेष शाखाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालेंगे।

यह भी पढ़ें- गर्मी की छुट्टियों में भी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे शिक्षक, मोबाइल रखना होगा ऑन; शिक्षा विभाग का नया फरमान

वहीं, कैडर आवंटन सूची में झारखंड के एक अन्य सफल अभ्यर्थी राज कुमार महतो का नाम भी शामिल है। हालांकि कैडर आवंटन नीति के तहत उन्हें झारखंड के बजाय केरल कैडर आवंटित किया गया है। अब वे केरल में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!