Jharkhand maiya samman yojana update: मंईयां सम्मान योजना को लेकर खुशखबरी! इस जिले की महिलाओं के खाते में एक साथ आएगी 3 माह की राशि

Edited By Geeta, Updated: 23 Apr, 2025 07:31 PM

jharkhand maiya samman yojana update jharkhand maiya yojana status

Jharkhand maiya samman yojana update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना (Jharkhand maiya samman yojana) से लाखों महिलाओं को लाभ हो रहा है। वहीं इस बीच राची जिले के मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है।

Jharkhand maiya samman yojana update: झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मंईयां सम्मान योजना (Jharkhand maiya samman yojana) से लाखों महिलाओं को लाभ हो रहा है। वहीं इस बीच राची जिले के मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि, मार्च माह में जिन लोगों की राशि उनके अकाउंट में नहीं आई थी उनके खाते में एक साथ 3 माह की राशी जल्द ही भेजी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने इसे लेकर निर्देश दे दिये हैं।

 

त्रुटि में किया जा रहा सुधार

गौरतलब है कि, हाल ही में उपायुक्त ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने मंईयां सम्मान योजना की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को जानकारी दी कि, “मार्च माह की राशि सभी लाभुकों के खाते में जा चुकी है, जिनके खाते में राशि नहीं गई है, उनका त्रुटि सुधार किया जा रहा है। साथ ही उनका आधार कार्ड से खाता लिंकेज कराया जा रहा है”।

 

डीसी ने संबंधित अधिकारी को दिए निर्देश

इस दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि, एक्शन प्लान बनाकर जल्द से जल्द राशियों का भुगतान करने और साथ ही ऐसे लाभुकों की सूची बैंकवार/पंचायतवार बनाने का निर्देश दिया। बता दें कि, 31 मार्च तक अपने बैंक खाता से अपने आधार को लिंक नहीं कराने के कारण लाभुकों को इस योजना से वंचित कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, तकरीबन 20 लाख से अधिक महिलाओं ने अपने खाते को आधार से लिंक नहीं कराया था। लेकिन सरकार द्वारा अधिकतर के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेज दी गयी है। वहीं लाभुकों का सत्यापन कार्य अभी भी जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bangalore

161/3

16.2

Rajasthan Royals

Royal Challengers Bengaluru are 161 for 3 with 3.4 overs left

RR 9.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!